Breaking: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगी IPS सतवंत अटवाल


शिमला-13 नवंबर. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एडीजीपी होमगार्ड सतवंत अटवाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने उन्हें एनओसी जारी कर दिया है। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से उनकी तैनाती के आदेश जारी होने बाकी हैं। अटवाल ने करीब 20 दिन पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए हिमाचल सरकार के पास आवेदन किया था। वह हिमाचल में कई अहम पदों पर रही हैं। विजिलेंस में एडीजीपी के बाद उन्हें हाल ही में अतिरिक्त महानिदेशक-सह-कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं में नियुक्त दी गई है।वर्तमान में प्रदेश में आईपीएस के 94 पद सृजित हैं। इनमें 6 आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं। एडीजीपी सतवंत ने लंबे समय तक विजिलेंस में सेवाएं दी हैं। इसके साथ ही इनके पास एडीजीपी सीआईडी का भी अतिरिक्त कार्यभार रहा है। पुलिस विभाग के मुखिया रहे संजय कुंडू के अवकाश पर जाने के दौरान उनके पास महानिदेशक का भी कार्यभार रहा है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की इच्छा जता रही थीं। इसे लेकर वह आलाधिकारियों से भी मुलाकात कर चुकी हैं। अटवाल पुलिस विभाग में तेजतर्रार अफसरों में से एक हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *