Breaking: मां की मौत बर्दाश्त नहीं कर पाई बेटी त्यागे अपने भी प्राण


नाहन-12नवंबर. जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में एक दिल पसीज देने वाली घटना सामने आई है। जहां मां के निधन का सदमा बेटी बर्दाश्त नहीं कर पाई और मां के पार्थिव देह के सामने ही रोते रोते खुद भी संसार को अलविदा कह दिया। बेटी के जन्म से मौत तक मां के साथ रहे अटूट रिश्ते को देखकर क्षेत्रवासियों की आंखें भी नम हो गई।

जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार की है। जहां 40 वर्षीय शीला देवी अपनी मृत मां केदो देवी के अंतिम दर्शन के लिए ससुराल शिलाई से अपने मायके मिल्लाह गई थी। बताया जा रहा है कि जब शीला देवी अपनी मां के अंतिम संस्कार की तैयारी में उन्हें कफन डाल रही थी, तो अचानक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजनों ने शीला को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से शिलाई क्षेत्र में शोक की लहर है। सोमवार को मां का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि बेटी का अंतिम संस्कार मंगलवार को ससुराल में किया गया। मां-बेटी के इस अटूट रिश्ते की क्षेत्र में खासी चर्चा है। लोग स्तब्ध हैं और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *