Breaking: पधर थाना में SHO रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा,मामला दर्ज


मंडी-12 नवंबर. जिला के पधर थाना में एक बार फिर पुलिस की वर्दी दागदार हुई है. जहां एक SHO रैंक के अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पधर थाना के एसएचओ अशोक कुमार को रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया गया है. एसएचओ अशोक कुमार ने महज एक केस को सेटल करने की एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी. व्यक्ति ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी और विजिलेंस ने रिश्वतखोर अधिकारी को रंगे हाथ धरने के लिए जाल बिछाया। विजिलेंस द्वारा बनाए गए प्लान के तहत उक्त व्यक्ति SHO के पास रिश्वत की राशि लेकर गया और  विजिलेंस टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. सोमवार देर शाम यह गिरफ्तारी हुई है.
सूचना के अनुसार SHO ने रिश्वत की राशि अपने आवास पर लाने के लिए कहा था. विजिलेंस की टीम ने तय प्लान के तहत उसके घर मे छापा मारकर आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गया है.

डीएसपी विजिलेंस प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की और बताया कि नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।    


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *