Breaking: भैया दूज के दिन महिलाओं को HRTC बस में सफर करना पड़ा महंगा,बस कंडक्टर ने वसूला किराया


शिमला-03 नवंबर. भैया दूज के दिन HRTC बस में महिलाओं को सफर करना महंगा पड़ा है। जहां बस कंडक्टर ने महिला यात्रियों से बस किराया वसूल किया है। मामला सोलन डिपो की एक बस में पेश आया है। जहां बस शिमला से पुलवाहल रूट पर जा रही थी। सरी पुलवाहल से शिमला के चलौंठी के लिए बस में आई एक महिला ने बताया कि महिला और उसकी बेटी सुबह सरी पुलवाहल बस में शिमला के लिए आ रहे थे। कंडक्टर ने जब किराया मांगा तो मैंने कंडक्टर से कहा आज भैया दूज पर महिलाओं की यात्रा निशुल्क है। इस पर कंडक्टर ने जवाब दिया उसे अभी तक ऐसी कोई अधिसूचना नहीं मिली है। ऐसे में मैंने कहा आप अपने उच्च अधिकारियों से इस बारे में पूछ लीजिए। लेकिन ऐसे में कंडक्टर नहीं माना और उसने महिला और उसकी बेटी का शिमला के चलौंठी तक 210 रुपये का टिकट काट दिया. महिला ने आरोप लगाया कि बस में बैठी अन्य महिलाओं का भी कंडक्टर ने किराया काट लिया। ऐसे में बस जब ठियोग पहुंची तो वहां से आगे कंडक्टर ने महिलाओं से किराया लेना बंद कर दिया और कहा कि महिलाओं के लिए आज बस में यात्रा मुफ्त है। ऐसे में महिला यात्री ने कंडक्टर पर सवाल उठाए तो वह जवाब देने में नाकाम रहा।

मामले को लेकर एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि महिला के साथ पेश आई घटना दुर्भाग्यपूर्ण और गलत है। इसमें लापरवाह कर्मचारियों व अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी साथ ही दोषीपर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने भैया दूज और रक्षाबंधन के मौके पर HRTC बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा करने की सुविधा दी है। लेकिन HRTC बस कंडक्टर महिला यात्रियों से अभद्र व्यवहार कर बस किराया लेने का मामला फिर भी सामने आता रहता है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर सरकार के आदेशों की सख्ती से पालना क्यों नहीं हो पा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *