कसौली-25 जनवरी. हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का दिन रहा, जब होटल न्यू रोस कॉमन, कसौली में इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा का शुभारंभ किया गया।
यह पर्यावरण-अनुकूल पहल अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली के अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में शुरू की गई, जिसका उद्देश्य पर्यटकों को सुगम, सुरक्षित एवं सतत परिवहन सुविधा प्रदान करना है।
इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा को अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली ने ऑनलाइन माध्यम से विधिवत हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया। HPTDC चेयरमैन आरएस बाली ने आज 5 बैटरी चालित इलेक्ट्रिक वाहनों का उद्घाटन किया। ये 6-सीटर वाहन एक बार चार्ज होने पर लगभग 60 किलोमीटर तक और 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं। इनका उद्देश्य पर्यटकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, को इकाइयों के भीतर सुगम आवागमन सुविधा देना है। यह पहल प्रदूषण-मुक्त परिवहन और राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन संक्रमण की दिशा में अहम कदम है। उद्घाटन पालमपुर टी-बड में किया गया, जबकि अन्य वाहन चायल, कसौली और खज्जियार की इकाइयों में ऑनलाइन रूप से शामिल किए गए।


इस अवसर पर स्थल पर उप महाप्रबंधक अनिल कपूर एवं सहायक प्रबंधक महेंद्र चौहान सहित HPTDC के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह पहल हरित परिवहन को बढ़ावा देने, कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने तथा पर्यटकों के अनुभव को और बेहतर बनाने की दिशा में HPTDC की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। HPTDC प्रदेश में सतत पर्यटन विकास एवं पर्यटक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर प्रयासरत है।
