हिमेश रेशमिया की नई फिल्म “बैडass रविकुमार” में नजर आएंगे कोटगढ़ के अंकुश भारद्वाज


शिमला-13 फरवरी. वॉलीवुड में हिमाचल का एक नया सितारा नजर आएगा। इंडियन आइडल में अपनी आवाज का लोहा मनवा चुके कोटगढ़ अंकुश भारद्वाज जल्द ही फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगे। अंकुश भारद्वाज ने हिमेश रेशमिया की नई फिल्म “बैडass रविकुमार” में काम किया है। यह फिल्म अब दुनिया भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है और अंकुश की प्रतिभा की चमक हर तरफ फैल रही है।
अंकुश, एक हिमाचली लड़का, न सिर्फ एक अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बना रहा है, बल्कि एक गायक, संगीतकार और गीतकार के रूप में भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ रहा है। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हिमाचल की माटी का एक बेटा आज बॉलीवुड में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा है।
“बैडass रविकुमार” एक धमाकेदार एक्शन फिल्म है, जिसमें हिमेश रेशमिया का दमदार अभिनय और संगीत है। और इस फिल्म में अंकुश का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने न सिर्फ एक्टिंग की है, बल्कि अपने संगीत और गीतों से भी फिल्म को सजाया है।
अंकुश भारद्वाज का कहना है कि यह उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है, और वो इसके लिए अपने परिवार, दोस्तों और सभी शुभचिंतकों के आभारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ उनकी मेहनत का नतीजा नहीं है, बल्कि हिमाचल के लोगों के प्यार और आशीर्वाद का भी परिणाम है।
अंकुश आप सभी से विनम्र आग्रह करते हैं कि “बैडass रविकुमार” को देखने के लिए अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जरूर जाएं। यह न सिर्फ उनका हौसला बढ़ाएगा, बल्कि हिमाचल की प्रतिभा को भी एक नई पहचान देगा। तो चलिए, सब मिलकर इस फिल्म को सुपरहिट बनाते हैं और अपने अंकुश पर गर्व करते हैं!


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *