हिमाचल के पूर्व DGP आईडी भंडारी का देहांत, IGMC शिमला में ली अंतिम सांस


शिमला-02 सितंबर. हिमाचल प्रदेश के पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी का देहांत हो गया है। जानकारी के अनुसार शिमला के आईजीएमसी में निमोनिया के बाद हार्ट अटैक से उनका देहांत हो गया। 1982 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी भंडारी 2013 में हिमाचल प्रदेश के डीजीपी रहे थे। हालांकि उनका कार्यालय कुछ महीनों तक का ही रहा था। भंडारी मूल रूप से बिलासपुर जिले के रहने वाले थे। भंडारी धूमल सरकार में डीजीपी थे और फोन टैपिंग कांड की वजह से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। भंडारी आम आदमी पार्टी सभी जुड़े हुए थे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक आईडी भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आईडी भंडारी का आज हृदयाघात से निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आईडी भंडारी ने राज्य पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी लगन और निष्ठा से किया। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।  मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *