हमीरपुर में एक लाख कैश और जिंदा कारतूस के साथ मां-बेटा गिरफ्तार


हमीरपुर-25 जनवरी. हमीरपुर जिले में पुलिस ने नशा तस्करों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। नादौन उपमंडल के झलाण गांव में पुलिस ने एक घर पर छापा मारा। यहां से पुलिस को भारी मात्रा में चिट्टा, चरस और लाखों रुपये कैश मिला है। हैरानी की बात यह है कि घर से गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके से मां और बेटे को गिरफ्तार किया है। गणतंत्र दिवस के जश्न के बीच रिहायशी इलाके से गोला-बारूद मिलने से शहर में हड़कंप मच गया है।

एसएचओ निर्मल सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के बाद आरोपी योगेश कुमार और उसकी मां रीना देवी के घर की तलाशी ली। टीम को वहां से 8.93 ग्राम चिट्टा और 0.48 ग्राम चरस मिली। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही 1,01,800 रुपये की नकदी और गोला-बारूद भी बरामद किया गया। पुलिस को वहां नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली पन्नी और नोट तोलने वाली मशीन भी मिली है। एक अधजला 10 रुपये का नोट भी सबूत के तौर पर जब्त किया गया है।पुलिस अब आरोपियों की पूरी कुंडली खंगाल रही है। नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए मां-बेटे की कॉल हिस्ट्री चेक की जा रही है। पुलिस इनके बैंक ट्रांजैक्शन की भी जांच करेगी। जांच का मुख्य विषय यह है कि उनके पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई। पुलिस के लिए सबसे बड़ा सवाल घर में मिले गोला-बारूद को लेकर है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई थी और इसका क्या मकसद था।

पुलिस प्रशासन ने नशा तस्करों को साफ संदेश दिया है। नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। एसएचओ ने स्थानीय लोगों से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग निडर होकर चिट्टे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस को सूचना दें। नशा समाज को अंदर से खोखला कर रहा है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए जनता का सहयोग बहुत जरूरी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *