सोलन में फर्जी MLA, फर्जी PSO और अवैध पिस्टल के साथ महिला समेत तीन हिरासत में


सोलन-27 जून. सोलन में एक फर्जी विधायक की गाड़ी और फर्जी पीएसओ के साथ पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है. गाड़ी से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गये हैं. मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने हरियाणा नंबर की एक नीले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका, तो इस गाड़ी में हूटर और फ्लैश लाइट लगी हुई थी. जांच में पता चला कि न केवल वर्दी फर्जी थी बल्कि पीएसओ भी नकली निकला, साथ ही पिस्टल का लाइसेंस भी केवल हरियाणा राज्य के लिए मान्य पाया गया.

जब पुलिस ने गाड़ी के नंबर की जांच की तो वह हरियाणा नंबर असल में एक टोयोटा क्रिस्टा गाड़ी का निकला. गाड़ी का नंबर एचआर 06 एडी 0001 है. मीडिया से बातचीत करते हुए सोलन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार ने कहा, ‘पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. तीनों से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में गाड़ी का नंबर फर्जी निकला है वहीं अपने को पीएमओ बताने वाला वर्दीधारी भी कोई आईडी नहीं दिखा पाया है’.

ATCard #himachalpradesh #MLA #solan


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *