सीएम ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से की शिष्टाचार भेंट


शिमला-24 अक्टूबर . मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राज्य में नए और एकीकृत पर्यटन स्थलों के विकास के लिए भारत सरकार से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से विशेष केंद्रीय सहायता योजनाओं के तहत राज्य को सहयोग देने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) कुछ सप्ताह में भारत सरकार को सौंप दी जाएगी। उन्होंने कांगड़ा जिले के देहरा में वेलनेस सेंटर-कम-हेल्थ रिसॉर्ट और औहर (बिलासपुर) में एकीकृत पर्यटन परिसर के निर्माण के लिए सहयोग मांगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य में जल क्रीड़ाओं को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रही है और कहा कि पौंग बांध और भाखड़ा बांध में इस संबंध में अपार संभावनाएं हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *