सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष वर्मा ने MC के वार्षिक बजट के लिए दिए अपने सुझाव


शिमला-27 जनवरी.नगर निगम शिमला के वार्षिक बजट पेश होने से पूर्व शहरवासी निगम को अपने सुझाव दे रही है। इसी कड़ी में सामाजिक कार्यकर्ता सेवानिवृत इन्जीनियर सुभाष वर्मा ने नगर निगम शिमला से फरवरी 2026 में प्रस्तुत होने वाले बजट के लिये सुझाव दिये है जिनमें वरिष्ठ नागरिको के लिये बैठने व लाइब्रेरी हेतु नगर निगम की भूमि पर रिडींग व एल्डरली कल्ब का निर्माग किया जाना वरिष्ठ नागरिकों की प्राथमिक्ता को मध्य नजर रखते हुये पूनः रिक्शा चलाये जाने का प्रावधान किया जाना तथा नगर निगम की लैब में बुजुर्गों को प्रत्येक स्वास्थय सम्बन्धित टैस्ट करवाये जाने की मुफ्त सुविधा दिया जाना तथा नगर निगम “सिटी हस्पताल” का निर्माण करें जो प्रत्येक वरिष्ठ नागरिकों के लिये सुविधाजनक हो।

सुभाष वर्मा ने कहा कि नगर निगम अपने बजट में प्रावधान करे कि बेसहारा बुजुर्ग के लिये “ओल्ड एज होम” का निर्माण हो। बजट में प्रावधान हो कि प्रत्येक सड़क के किनोर कर्वड पैड्रस्टन पाथ बने ताकि बुर्जुग व बच्चे अपने को सड़क पर चलते सुरक्षित महसुस करे । सड़‌कों पर क्रोलिंग के लिये ” जेब्रा क्रोसिंग” चिन्हित किये जाने का भी प्रावधान हो तथा ” सनो मैनुअल” अनुसार प्राथमिकता के आधार पर शमशान घाट एवं हस्पताल के रास्तों व सड़को से बर्फ़ तुरन्त साफ करने का प्रावधान हो। शहर में जो हैंडपम्प खराब पड़े है उन्हें रिपेयर कर पूनः चलाये जाने का प्रावधान हो। नगर निगम आम सभाओं को करने के लिये निशुल्क भवना अथवा विकसित स्थान का प्रावधान करें ताकि आये दिन जगह -जगह रैलियां व हड़ताल करने से राहगीरों व मरीजों को असुविधा न हो।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *