शिमला-21,जून.शिमला से राज्यसभा सांसद हर्षमहाजन ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान हिमाचल-पंजाब के मध्य जल, सीमा, पर्यटन, एवं आपसी सहयोग से संबंधित विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ। राज्यपाल कटारिया जी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों पर आवश्यक स्तर पर विचार एवं सहयोग का आश्वासन दिया। यह बैठक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और आने वाले समय में दोनों राज्यों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग को और अधिक मजबूत करने की दिशा में इसे एक महत्त्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
सांसद हर्ष महाजन ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट
