सरकार ने IAS अधिकारी देवेश कुमार को सौंपा रेरा चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार


शिमला-18 दिसंबर. प्रदेश सरकार के (रेरा) यानी रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण के चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार प्रिंसिपल सेक्रेटरी हाउसिंग को सौंपा है। सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए है। इसके तहत जब तक रेरा चेयरमैन की नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक IAS अधिकारी देवेश कुमार रेरा चेयरमैन का दायित्व निभाएंगे।

बता दें कि बीते 11 दिसंबर को रेरा चेयरमैन श्रीकांत बाल्दी रिटायर हो गए हैं। नए चेयरमैन की नियुक्ति के लिए सरकार आवेदन मांगेगी। इसमें अभी वक्त लगेगा। इसे देखते हुए सरकार ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी हाउसिंग को एडिश्नल चार्ज दे दिया है। रेरा में श्रीकांत बाल्दी के बाद इकलौते मेंबर आरके वर्मा भी 31 दिसंबर को रिटायर होने जा रहे हैं। रेरा के दूसरे मेंबर बीसी बडालिया पहले ही रिटायर हो चुके हैं।

रेरा चेयरमैन का चयन मुख्य न्यायाधीश अध्यक्षता में गठित कमेटी करती है। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इस कमेटी में शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव और विधि सचिव सदस्य होते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *