राहुल गांधी के खिलाफ शिमला में BJP का प्रदर्शन


शिमला-21 दिसंबर. संसद में गृह मंत्री अमित शाह के बयान और राहुल गांधी के धक्का प्रकरण को लेकर देश भर में सियासत तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी जहां अमित शाह के बयान को अंबेडकर का अपमान बताकर माफी मांगने ओरी इस्तीफे की मांग कर रही है तो दूसरी तरफ बीजेपी राहुल गांधी पर ही संविधान का अपमान और संसद में गुंडा गर्दी का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतर गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज कांग्रेस पार्टी के खिलाफ शिमला में प्रदर्शन कर संविधान के नाम पर राजनीति करने के आरोप लगाए है।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा ने कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। राहुल गांधी ने सांसद को धक्का दे दिया लेकिन माफी तक नहीं मांगी। राहुल गांधी सदन में संविधान का अपमान कर रहे हैं इसके खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा आज पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और अमित शाह के बयानों को कांग्रेस तोड़ मरोड़ कर पेश करतीहै। कांग्रेस पार्टी संविधान के नाम पर राजनीतिक खेती करना चाह रही है जिसमें उन्हें सफलता मिलने वाली नहीं है। पूर्व में कांग्रेस सरकार के समय में संविधान निर्माता का अपमान हुआ है। उन्हें राजनीति से बाहर तक कर दिया गया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को जीते जी भारत रत्न दे दिए गए लेकिन डॉ भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न देने की जहमत तक नहीं की। डोगरा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी संविधान निर्माता के देखे सपने को पूरा करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अमित शाह के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करने की कोशिश की जा रही है इस्तीफा अमित शाह को नहीं राहुल गांधी को दे देना चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *