राज्य कर एवं आबकारी विभाग, जिला शिमला ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस


शिमला, 8 मार्च – राज्य कर एवं आबकारी विभाग, जिला शिमला ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ, जिला शिमला द्वारा विभाग की महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में विभाग की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस विशेष आयोजन का आनंद उठाया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त, राज्य कर एवं आबकारी, जिला शिमला श्री प्रदीप शर्मा द्वारा विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि सहायक आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी, जिला शिमला एवं समन्वयक, महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ, जिला शिमला, श्रीमती पूनम ठाकुर द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।

इस भव्य आयोजन में भाग लेने वाली महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और इस आयोजन को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनके सहयोग की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जहां सभी ने महिला सशक्तिकरण के महत्व को स्वीकार किया और इस तरह के आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *