मंडी की महिला 80 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार


मनाली-02 अक्टूबर. मनाली पुलिस ने मंडी के पद्धर की महिला से 80 ग्राम अफीम और 250 ग्राम अफीम डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। 57 वर्षीय गंगी देवी जो मनाली के वाहंग में किराए के कमरे में रहती है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। एसएचओ मनाली मुनीष शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान वाहंग के पास गंगी देवी से 80 ग्राम अफीम और 250 ग्राम अफीम डोडा बरामद किया। मामले की जांच एसआई ईशांत सेन कर रहे हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि महिला के खिलाफ पुलिस थाना मनाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *