पुलिस ने शाही महात्मा के बाद राधे गैंग का किया भंडाफोड़


शिमला-19 अक्टूबर. शिमला पुलिस ने अब शाही महात्मा के बाद राधे गैंग का भंडाफोड़ किया है। मामले की जांच शुरू की गई तो पता चला कि यह एक अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह है। चिट्टा तस्कर गिरोह के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए शिमला पुलिस ने अब शाही महात्मा के बाद राधे गैंग का भंडाफोड़ किया है। गिरोह पिछले कई सालों से पंजाब से रामपुर के क्षेत्र में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क को चला रहा था। मामला तब सामने आया जब रामपुर पुलिस की टीम ने शुक्रवार को संदीप कुमार निवासी महोली तहसील कुमारसैन, जिला शिमला को 47.74 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस की टीम ने जांच के आधार पर सोलन के बद्दी से सरगना दलीप कुमार उर्फ राधे निवासी महोली कुमारसैन जिला शिमला को गिरफ्तार किया है। वह वर्तमान में बद्दी के वार्ड नंबर 8 में रह रहा था। पुलिस का दावा है कि दलीप उर्फ राधे लंबे समय से चिट्टा तस्करी के इस अंतरराज्यीय गिरोह को चला रहा था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *