राजघराने के नवदंपति की पहली तस्वीर मामा के संघ आई सामने


शिमला-21 सितंबर.हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। बुशहर राजघराने के वारिस विक्रमादित्य सिंह 22 सितंबर को चंडीगढ़ में शादी करेंगे। लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले नवदंपति की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। नवदंपति वर पक्ष के मामा पृथ्वी विक्रमसेन के साथ होटल में नजर आए हैं।

बता दें कि अमरीन कौर चंडीगढ़ निवासी सरदारनी ओपिंदर कौर एवं सरदार जोतिंदर सिंह सेखों की सुपुत्री हैं। विवाह समारोह चंडीगढ़ स्थित निवास में आयोजित होगा। सुबह 10 बजे शादी के कार्यक्रम शुरू होंगे, जिसके बाद दोपहर 1 बजे से लंच का आयोजन रखा गया है। विक्रमादित्य की पहली शादी 8 मार्च 2019 को राजस्थान की सुदर्शना सिंह से हुई थी, लेकिन वैवाहिक मतभेदों के कारण 2020 में उनका तलाक हो गया। अब ये इनकी दूसरी शादी होने जा रही है जो चंडीगढ़ में होगी। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *