नए साल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई गिरावट,देखें यहां


नई दिल्ली-01जनवरी. आज से नया साल 2025 शुरू हो गया है। साल के पहले ही दिन लोगों को महंगाई से हल्की राहत मिली है। दरअसल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने नए साल पर LPG गैसे सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। यह कटौती 19 KG वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने प्रति सिलेंडर 14.50 रुपए की कटौती की है। हालांकि घरेलू सिलेंडल की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बता दें कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 14.50 रुपए की कटौती के साथ ही राजधानी दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 1814 रुपए हो गई है। इससे पहले बीते दिसंबर महीने में इस सिलेंडर की कीमत में 16.50 रुपए और बीते नवंबर में 62 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई थी। एक अक्तूबर 2024 को यह सिलेंडर 1740 रुपए में मिल रहा था। लगातार 5 महीने कीमतों में बढ़ोतरी के बाद छठे महीने हल्की राहत मिली है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *