ठियोग पुलिस ने एक किलो 73 ग्राम चरस के साथ 32 वर्षीय युवक किया गिरफ्तार, मामला दर्ज


शिमला-13 नवंबर. शिमला पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने एक व्यक्ति से 1 किलो 73 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जिला पुलिस की एक स्पेशल सेल टीम देर शाम ठियोग के घुंड क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस की टीम जब घुंड पहुंची तो घुंड स्कूल से 100 मीटर आगे एक व्यक्ति जो घुंड से बनाड़ी की तरफ आ रहा था। पुलिस टीम को देख डर गया और भागने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने उक्त संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया पुलिस ने जब उसकी जांच की तो उससे 1 किलो 73.77 ग्राम चरस बरामद हुई।  पुलिस ने जब व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अनुक्षय उम्र 32 साल पुत्र वैली राम निवासी वी पीओ खुंड ,ठियोग जिला शिमला बताया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर , जांच शुरू कर दी है।।   


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *