टिक्कर के खनावल में ढारे में लगी आग जिंदा जला नेपाली मूल का व्यक्ति


शिमला-28 नवंबर.रोहड़ू के टिक्कर के खनावल गांव में दर्दनाक अग्निकांड हो गया है। यहां एक ढारे में आग लगने से नेपाली मूल का व्यक्ति जिंदा जल गया है।  मृतक व्यक्ति का नाम प्रेम बताया जा रहा है।  जिसकी उम्र 50 के आस पास बताई जा रही है वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था यहां कई सालों से मजदूरी का काम करता था। सूचना के अनुसार घटना बुधवार रात करीब 11 बजे के आस पास की बताई जा रही है। खनावल गांव में एक ढारे में अचानक आग भड़क गई।मिली जानकारी के अनुसार ढारे नेपाली मूल का एक मजदूर रहता था जो स्थानीय गांव के एक बागवा न के बगीचे में काम करता था। बताया जा रहा है कि व्यक्ति नशे का आदी था और दम्मे का भी मरीज था। 

स्थानीय व्यक्ति अनुपम चौहान से मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात 10 से 11 बजे के बीच की है। जब ग्रामीणों को ढारे में आग की लपटें दिखाई दी।  जिसके बाद मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हुए। उन्होंने बताया कि ढारे के आस पास कोई घर नही थे । ढारा लकड़ी का बना हुआ था जिसके कारण से देखते ही देखते  पूरा ढारा आग की चपेट में आ गया है।  उसमें एक व्यक्ति रहता था जो अस्वस्थ रहता था। जिसकी आग की चपेट में आने से मौत हो गई है।
उधर,डीएसपी रोहड़ू रविन्द्र नेगी ने कहा कि सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल पुलिस को आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है।पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने  बाद ही जानकारी मिल पाएगी ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *