चैंपियन ट्रॉफी जीतने के बाद CM सुक्खू ने भारतीय क्रिकेट टीम को हिमाचल आने का दिया न्यौता, सरकार उठाएगी पूरा खर्च


शिमला-10 मार्च. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर विश्व चैंपियन बनी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को हिमाचल में आने का विशेष निमंत्रण दिया है। मुख्यमंत्री ने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी में मिली शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने पूरी टीम को हिमाचल की खूबसूरत वादियों में आराम करने का न्योता दिया है।

 

राज्य आप सभी का आतिथ्य करने के लिए गौरवान्वित महसूस करेगा।’ सीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा- शानदार, जिन्दाबाद, जबरदस्त…चक दे इंडिया। उन्होंने लिखा कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर शानदार जीत अपने नाम की है। इस ऐतिहासिक जीत पर टीम के सभी खिलाड़ियों को वह बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *