कुल्लू-04 सितंबर. कुल्लू के इनर अखाड़ा बाज़ार क्षेत्र से सुबह सवेरे एक बड़ी दुखद भरी खबर सामने आई है। सुबह करीब साढ़े सात बजे यहाँ भूस्खलन हुआ, जिससे दो मकान प्रभावित हुए हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा सुषमा शर्मा और घनश्याम संख्यान के मकानों के पीछे हुआ।
अब तक तीन लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुँचाया गया है। इनमें दो महिलाएँ और एक पुरुष शामिल हैं। दुर्भाग्य से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसका शव क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक एक महिला और पाँच कश्मीरी मज़दूर अब भी मलबे में दबे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।