कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों वाली सरकार ऑल्टो में होगी फिट : लोकेंद्र


आनी-09 जनवरी. प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ BJP ने दलाश में विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर MLA लोकेंद्र कुमार ने प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़े करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता पिछले तीन सालों से सुक्खू सरकार बड़ी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों ने जनता को त्रस्त किया है, व्यवस्था अस्त-व्यस्त है, विकास ठप है और परिवर्तन की चाह अब आवाज नहीं, आंदोलन बन चुकी है। इसलिए प्रदेश की जनता ने अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि रैली में पहुंचे लोगों का उत्साह यह बताने के लिए काफी है कि सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। यह अपार जनसमूह आने वाले चुनाव में भ्रष्ट,नाकाम, युवा, बुजुर्ग, महिला विरोधी और तानाशाह सरकार को ऑल्टो में फिट कर देगी।

MLA लोकेंद्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने व्यवस्थ परिवर्तन का नारा दिया है जिसका आज सच मे व्यवस्था परिवर्तन हुआ है। भ्र्ष्टाचार चरम पर है किसी भी काम करवाने की एवज कर्मचारी पैसे लेता है। सरकार अक्सर बजट का रोना रोती रहती है लेकिन अपने मित्रों को यहां वहां सीधे तौर पर मुनाफा पहुंचा रही है। अपनी ऐशो आराम के लिए सीएम से लेकर उनके मंत्री व अन्य लाभप्रद पदों पर बैठे नेता जनता के पैसों से मौज कर रहे हैं। जिसका असर प्रदेश के विकास पर पड़ रहा है। बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रही लाखों बेरोजगार भारी भरकम फीस के साथ रोजगार के लिए आवेदन करते हैं लेकिन फिर उन्हें मित्र की नौकरी पर रखा जा रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार कभी वन मित्र,कभी पशु मित्र तो कभी बिजली मित्र व रोगी मित्र के नाम बेरोजगारों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में आपदा से भारी नुकसान हुआ है लेकिन प्रदेश सरकार अपने तीन साल का जश्न मनाना नहीं भूली । आपदा से जिन क्षेत्रों को भारी नुकसान हुआ है सरकार उन जगहों की चार माह बाद भी सुध नहीं ले पाए है। ऐसे में सरकार के प्रति जनता में भारी रोष है जिसका माकूल जवाब चुनाव में देने के लिए तैयार बैठे है। प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव टालने में लगी हुई लेकिन माननीय हाईकोर्ट का फैसला आते ही सरकार बैकफुट पर आ गई है। उन्होंने पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार अपनी हार को सामने देखकर कोर्ट के फैसले का विरोध कर रही है। जिसका खामियाजा आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार को देखने को मिलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *