निरमंड-03 फरवरी. निरमंड के कतमोर-शारवी-बागीपुल सड़क मार्ग पर उरटू के पास एक कार HP-35 1630 अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक की मौत और दो घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोग गंभीर घायल हुए थे। घायलों में से एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। चालक को मामूली चोटें आई हैं।
कतमोर-शारवी-बागीपुल सड़क मार्ग पर खाई में गिरी कार एक की मौत 2 घायल
