अर्की-शीलघाट से शिमला आ रही HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त 15 घायल


सोलन-16 मई.अर्की के शीलघाट से शिमला जा रही HRTC बस सुबह सवेरे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि बस सड़क पर ही पलटी अन्यथा बड़ा जानी नुकसान हो सकता था इस बस हादसे में स्कूली बच्चों समेत 15 यात्री घायल हुए हैं। बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे।

पुलिस के मुताबिक यात्रियों का कहना है कि यह दुर्घटना सरियांग गांव के पास हुई है। जब बस का प्रेशर पाइप फट गया। बस अर्की के शीलघाट से शिमला जा रही थी और उसमें 30 से अधिक लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि यात्रियों को बचाने के लिए ड्राइवर ने बस को पहाड़ी की ओर टक्कर मारी। जिससे बस पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने का कहना है कि बस दुर्घटना किस वजह से हुई है, इसका सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अर्की के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *