अंबाला कैंट में ज्वालामुखी की महिला से 2 ने किया दुष्कर्म,मामला दर्ज


कांगड़ा-19 अक्टूबर. पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 6 अक्तूबर को पहले से पहचान वाले के साथ अंबाला कैंट गई थी। जहां वह व्यक्ति 10 अक्तूबर अपने किसी दोस्त के क्वार्टर में उसे लेकर गया। इसके बाद दोनों ने दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। अब महिला वापस अपने घर लौटी और पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी विजय कुमार शर्मा ने की है।पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति ने 7 अक्तूबर को उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *